जहांगीरपुरी में आभूषण कारोबारी के कर्मचारी से एक करोड़ की लूट
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप के एक कर्मचारी पर हमला कर चार हथियारबंद बदमाशों ने करीब 30 से 35 किलो चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और विशेष टीमों का गठन कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।