September 17, 2026

दिल्ली में डीटीसी बस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्री परेशान

0
newsline-DTC-5col

राजधानी दिल्ली में अपनी वेतन बढ़ोतरी और संविदा से जुड़ी मांगों को लेकर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। नंदनगरी, वजीराबाद, रोहिणी और रानीखेड़ा सहित कई प्रमुख डिपो पर ड्राइवरों और कंडक्टरों ने प्रदर्शन किया। बसों का परिचालन ठप रहने से आम यात्रियों, दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए मेट्रो, ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा जैसे वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *