स्पाइसजेट की लापरवाही पर हंगामा: दिल्ली-दुबई उड़ानें 24 घंटे लेट, यात्रियों का प्रदर्शन
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर स्पाइसजेट की दो उड़ानों (SG-5111 और SG-5105) में 24 घंटे से अधिक की देरी के कारण करीब 200 यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट्स के बार-बार रीशेड्यूल होने और स्पष्ट कारण न बताए जाने पर यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। एयरलाइन ने देरी की वजह एक विमान के ग्राउंडेड होने से पैदा हुई परिचालन समस्या को बताया है।