चेक बाउंस मामला: अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत
सुप्रीम कोर्ट ने वित्तीय विवाद और चेक बाउंस से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 2 करोड़ रुपये जमा कराने के लिए दो सप्ताह का अंतिम समय दिया है। यह राशि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करनी होगी। इसके साथ ही अदालत ने राजपाल यादव को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश भी दिया है। हालांकि, अगली सुनवाई (5 अक्टूबर) तक उनकी गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक बरकरार रहेगी। यह विवाद साल 2010 में फिल्म निर्माण के लिए लिए गए कर्ज से संबंधित है।