September 16, 2026

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, रेगिस्तान से हिमालय तक जवान दिखाएंगे ताकत

0
india-us-start-military-exercises-in-rajasthan-desert-14723

भारत और अमेरिका की सेनाओं के संयुक्त युद्ध अभ्यास 2026 का 15 सितंबर से आगाज हो गया है। 28 सितंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों के करीब 700 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार इसका आयोजन राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज और उत्तराखंड के औली में एक साथ किया जा रहा है। जवान रेगिस्तानी और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में युद्ध संचालन, फायरिंग, एयर मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स का अभ्यास करेंगे। इस बार ड्रोन से निपटने की तकनीक पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच तालमेल, आधुनिक तकनीकी क्षमताओं और संयुक्त अभियानों की दक्षता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *