दिल्ली में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। आउटर-नॉर्थ जिले की पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बवाना-नरेला इलाके के निवासी अनुराग उर्फ हनी (22) के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।
पूछताछ के आधार पर पुलिस अलीगढ़ के तलासपुर खुर्द स्थित एक मकान तक पहुंची, जहां कथित तौर पर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। तलाशी में सात देसी पिस्तौल, आठ एमएम कैलिबर के 20 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का सामान मिला। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क और इसमें जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।