रोहिणी में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहिणी सेक्टर-23/24 में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। घेराबंदी के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हुए, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। जांच में आरोपियों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस हत्या के पीछे रंगदारी, पैसों के लेनदेन और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।