September 9, 2026

आजादपुर मंडी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

0
Azadpur-Mandi-Delhi-Merchant-Shot-Dead-By-3-Helmet-Wearing-Attackers-Bharat-Express

नई दिल्ली के आजादपुर मंडी इलाके में सोमवार देर रात 28 वर्षीय कारोबारी मोहम्मद आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हेलमेट पहने तीन हमलावरों ने उनकी दुकान के बाहर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना में आलम को कई गोलियां लगीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कारोबारी रंजिश का मामला सामने आया है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *