ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी, अगला हमला पड़ा भारी
तेहरान। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई हुई तो जवाब पहले से ज्यादा कड़ा होगा। संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबफ ने कहा कि ईरान अब सीमित जवाब देने की नीति से आगे बढ़ चुका है। उनके मुताबिक अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हालिया कार्रवाई केवल शुरुआत थी। ईरान ने अमेरिका पर एआई के जरिए भ्रामक प्रचार करने का आरोप भी लगाया। इसी बीच आईआरजीसी ने अमेरिकी हितों से जुड़े तीन जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी क्षेत्र में नौवहन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।