तमिलनाडु में 1.30 करोड़ परिवारों को मिलेंगे हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए ‘अन्नपूर्णी सुपर 6’ योजना की घोषणा की है। इसके तहत पात्र महिला परिवार मुखियाओं को सालाना तीन मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। योजना पोंगल से शुरू होने की बात कही गई है और सरकार इसके लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये सालाना खर्च करेगी। 2.5 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार इसके पात्र होंगे। कमजोर वर्ग, छोटे किसान और दिव्यांगों के परिवार भी शामिल होंगे। इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का दायरा बढ़ाने की घोषणा की गई है।