August 21, 2026

जो रूट एक रन से चूके विराट कोहली के खास रिकॉर्ड से

0
images (2)

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में एक खास उपलब्धि हासिल करने से केवल एक रन दूर रह गए। रूट ने दूसरी पारी में 112 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच 50 से ज्यादा का औसत हासिल करने के लिए 67 रन की जरूरत थी। लेकिन 66 रन पर आउट होने के बाद उनका औसत 49.99 रहा। फिलहाल विराट कोहली इस खास आंकड़े के साथ सबसे आगे हैं। रूट के पास अब यह उपलब्धि हासिल करने का अगला मौका रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *