आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ पोलैंड, राजदूत ने बताए पुराने रक्षा संबंध
नई दिल्ली। भारत में पोलैंड के राजदूत पियोत्र एंटोनी स्विताल्स्की ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के समर्थन की बात कही है। उन्होंने बताया कि पोलैंड और पाकिस्तान के बीच पुराने राजनयिक व सैन्य संबंध रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कुछ पोलिश पायलटों ने पाकिस्तान की वायुसेना के शुरुआती विकास में योगदान दिया था। वहीं, भारत के साथ पोलैंड के रक्षा संबंधों का भी लंबा इतिहास है। राजदूत ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना द्वारा पोलिश टैंकों के इस्तेमाल का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पोलैंड निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया था।