अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने गलत तस्वीर इस्तेमाल करने पर जताई नाराजगी
मुंबई। एक एफआईआर से जुड़ी खबर में अभिनेत्री अंतरा बनर्जी की तस्वीर इस्तेमाल होने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स में जिस महिला की एफआईआर का जिक्र था, वह ठाणे की मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी बताई गई हैं। गलत तस्वीर सामने आने के बाद अभिनेत्री ने बताया कि उनके परिवार और दोस्तों को कई फोन और संदेश मिले, जिससे सभी परेशान हो गए। उन्होंने कहा कि इस घटना का उनके परिवार पर भी मानसिक असर पड़ा। अंतरा ने मीडिया संस्थानों से खबर प्रकाशित करने से पहले तस्वीर और जानकारी की सही तरीके से पुष्टि करने की अपील की। उन्होंने गलत सामग्री हटाने और जरूरत पड़ने पर कानूनी कदम उठाने की बात भी कही।