August 17, 2026

रोजाना योग से बेहतर हो सकता है स्वास्थ्य, गरुड़ासन के कई फायदे

0
Garudasana-eagle-pose-yoga-pose

नई दिल्ली। स्वस्थ शरीर और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित योग और पौष्टिक आहार को उपयोगी माना जाता है। गरुड़ासन योग का एक प्रभावी आसन है, जो शरीर के संतुलन, लचीलेपन और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस दौरान शरीर चील जैसी मुद्रा में रहता है, इसलिए इसे ईगल पोज भी कहा जाता है। नियमित अभ्यास से पैरों, हाथों, कंधों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर की जकड़न कम करने, पोस्चर सुधारने और ऊपरी पीठ व कंधों को आराम देने में भी सहायक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *