लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को संरक्षित करने पर मुख्यमंत्री का जोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और संघर्ष आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उनके अनुभवों को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्व समझ सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सेनानियों के योगदान को सम्मानपूर्वक संरक्षित करने के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित, सुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।