August 12, 2026

एयर इंडिया की फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरी, तकनीकी खराबी का सामने आया बड़ा कारण

0
image - 2026-08-11T155102.382

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में 4 अगस्त को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया। विमान में 137 यात्री सवार थे। शुरुआती चर्चा में पायलट के नशे में होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन जांच में फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ प्रभावित हुए, जिससे कुछ समय के लिए नियंत्रण संबंधी समस्या आई और ऑटो-पायलट भी बंद हो गया। को-पायलट ने तुरंत मैन्युअल कंट्रोल संभालकर विमान को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *