August 6, 2026

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु को नौवीं वरीयता, भारत को पदक की उम्मीद

0
WhatsApp-Image-2025-08-29-at-18.43.24

17 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को महिला एकल में नौवीं वरीयता मिली है। पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पांचवीं वरीयता दी गई है, जबकि लक्ष्य सेन को पुरुष एकल में 14वीं और ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी को 15वीं वरीयता मिली है। भारत ने सभी पांचों वर्गों में दो-दो खिलाड़ियों को उतारा है। हालिया प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक की उम्मीद जताई जा रही है। विश्व चैंपियनशिप में कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *