रुचिका सिंह मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई नहीं करने का लिया फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आई 15 वर्षीय नाबालिग रुचिका सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। हाल ही में रुचिका ने एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी के लिए पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान दूसरों के बहकावे में आकर उनसे गलती हुई और उन्हें अपने बयान पर पछावा है। रुचिका की मां ने भी एफआईआर वापस लेने की अपील की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि भटके हुए बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। यह मामला हाल के एक प्रदर्शन के दौरान सामने आया था।