October 12, 2026

रणबाली में विजय के साथ काम करना मजेदार, उनसे बहुत कुछ सीखती हूं: रश्मिका मंदाना

0
vijrashthfgc_1791452036245_d

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने आगामी फिल्म रणबाली में विजय देवरकोंडा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। इंस्टाग्राम पर प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि विजय के साथ शूटिंग मजेदार रहती है, लेकिन वह काम के दौरान बेहद गंभीर और समर्पित रहते हैं। रश्मिका ने कहा कि उन्हें विजय से हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने रश्मिका के किरदार का नाम अपनी मां के नाम पर रखा है। फिल्म की 130 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *