September 29, 2026

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अयान लोहचब का गांव में भव्य स्वागत, जश्न का माहौल

0
images (11)

एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाले अयान लोहचब की ऐतिहासिक जीत से झज्जर के बुपनिया गांव में खुशी की लहर है। अयान के घर लौटते ही परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अयान की मां ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटे का पसंदीदा चूरमा खिलाकर इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। प्रो कबड्डी लीग से अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बनाने वाले अयान ने पूरा नाम रोशन किया है। पूरा क्षेत्र अपने इस नायक की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *