September 26, 2026

आईआईटी बॉम्बे: छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के विरोध में माता-पिता की भूख हड़ताल

0
134466713

आईआईटी बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल वाकोड़े की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद उसके परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने संस्थान के निदेशक और एक प्रोफेसर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले आईआईटी परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे परिजनों और सांसद वर्षा गायकवाड़ सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच और संस्थान की 10-सदस्यीय समिति सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *