September 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में नियुक्त किए नए संगठन प्रभारी

0
134430722

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *