त्रिनिदाद-भारत आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली। भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो ने आपसी आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसद-बिसेसर और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बैठक में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता, व्यापार विस्तार और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर विचार हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली त्रिनिदाद यात्रा के दौरान तय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इनमें विद्यार्थियों को लैपटॉप, हिंदी एवं भारतीय अध्ययन को बढ़ावा, कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना और स्थानीय विकास परियोजनाओं के लिए भारत की आर्थिक सहायता शामिल है। साथ ही सौर ऊर्जा से जुड़ी परियोजना पर भी सहयोग जारी है।