एनसीआरटी की पाठ्यपुस्तक की कविता की पंक्ति पर पटना हाईकोर्ट सख्त
एनसीईआरटी (NCERT) की पहली कक्षा की हिंदी पाठ्यपुस्तक ‘सारंगी’ में शामिल प्रसिद्ध बाल कविता ‘चंदा मामा दूर के’ में आपत्तिजनक और गलत शब्द के प्रयोग को लेकर पटना उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब तलब किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि गलत शब्द के प्रकाशन के कारण कविता का मूल भाव और अर्थ प्रभावित हुआ है। हाईकोर्ट ने सरकार को 13 अक्टूबर तक इस मामले पर विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।