मोबाइल स्नैचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। बलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की शाम 38 वर्षीय नीलम राजीव नगर स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल के पास से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी की मदद से दोनों संदिग्धों तक पहुंची। आरोपियों की पहचान अंशु और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।