कोरबा में तीन डकैती मामलों का खुलासा, चार आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार
कोरबा पुलिस ने तीन डकैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, बांकीमोंगरा क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान और दीपका खदान में हथियारों के बल पर लूट की घटनाएं हुई थीं। कर्मचारियों से मारपीट कर नकदी व सामान लूटा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।