19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में तेज हवाओं की चेतावनी
देश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है। पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।