August 4, 2026

जूनियर एशिया कप से पहले भारत-मलेशिया हॉकी टीमों के बीच आठ मुकाबले

0
image - 2026-08-04T115109.185

जूनियर एशिया कप 2026 की तैयारियों के तहत मलेशिया की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम भारत दौरे पर आठ अभ्यास मैच खेलेगी। ये मुकाबले बेंगलुरु स्थित साई नेताजी सुभाष सदर्न सेंटर में आयोजित होंगे। मलेशियाई टीम पांच मैच भारतीय जूनियर टीम और तीन मैच साई टीम के खिलाफ खेलेगी। भारतीय मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज ने कहा कि यह सीरीज टीम की रणनीति, संयोजन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। हाल ही में बेल्जियम दौरे से लौटी भारतीय टीम इस घरेलू सीरीज के जरिए जूनियर एशिया कप के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *