August 4, 2026

धरसींवा विधानसभा को मिली निःशुल्क आधुनिक एंबुलेंस की सौगात

0
image - 2026-08-04T114347.162

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लिए निःशुल्क आधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। नई एंबुलेंस के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों और अन्य आपातकालीन मामलों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध होगी। लगभग 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई यह सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से 24 घंटे क्षेत्रवासियों की सेवा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *