जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, चचेरे भाई ने की 4 साल के बच्चे की हत्या
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की लालसा में अपने ही 4 साल के चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी वासुदेव ने बच्चे के शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर ऑनलाइन बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस जघन्य अपराध के खुलासे से पूरे इलाके में भारी सनसनी और आक्रोश फैल गया है।