छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 880 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में दावा किया है कि शराब सिंडिकेट से जुटाई गई करीब 860 से 880 करोड़ रुपये की नकदी पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों के जरिए पार्टी दफ्तर तक पहुंचाई गई। ईडी ने इस मामले में करोड़ों की संपत्तियां कुर्क की हैं।